राजस्थान हाईकोर्ट के दो न्यायाधीश कल श्रीगंगानगर आएंगे
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के न्यायाधीश जस्टिस महेन्द्र गोयल एवं जस्टिस श्रीमती शुभा मेहता 11 जुलाई को श्रीगंगानगर आएंगे।
जस्टिस महेन्द्र कुमार गोयल एवं जस्टिस श्रीमती शुभा मेहता 11 जुलाई को शनिवार को प्रात: 6 बजे सड़क मार्ग से जयपुर से रवाना होंगे। दोनों जस्टिस कल दोपहर 11 बजे बजे हनुमानगढ़ पहुंचेंगे। वहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात दोपहर 1.30 बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे वे श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में जाएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
No comments