Breaking News

एडीएम ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा संबंधी दिए आवश्यक निर्देश


श्रीगंगानगर में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कक्टर सुभाष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फे्रस के माध्यम से जिले के सभी परीक्षा केन्द्रअधीक्षकों के साथ बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में किया गया। इस वीसी बैठक में एडीएम सुभाष कुामर ने परीक्षा केन्द्र अधीक्षकों को 12 से 18 जुलाई से आयोजित होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा। निष्पक्ष और पारदर्शी करवाने संबंधी आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए। भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केन्द्र, श्रीगंगानगर ने परीक्षा की तैयारी और वीक्षकों को परीक्षा संबंधी जानकारी देने के बारे में बताया।

No comments