Breaking News

घर में घुस कर पिता-पुत्र पर हमला


हनुमानगढ़ में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जण्डावाली मेें पहले एक युवक से मारपीट की गई। फिर युवक के घर में घुस कर पिता-पुत्र पर हमला करके घायल कर दिया गया। बीच बचाव करने आये तीन जने भी चोटिल हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मारपीट के शिकार अफसर अली ने रिपोर्ट दी कि फतेह मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी जंडावाली ने फोन करके मेरे बेटे मोहम्मद कैफ को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद फतेह मोहम्मदव इसके भाई फिरोज ने मोहम्मद कैफ के साथ मारपीट की।  

No comments