Breaking News

रामलीला मैदान के पीछे खम्भा टूटा, हादसा टला


श्रीगंगानगर में विनोबा बस्ती-रामलीला मैदान के पीछे गुप्ता बाल भारती स्कूल के नजदीक सड़क किनारे लगा बिजली का खम्भा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एक-दो विद्युत कनेक्शनों की तारें टूटकर सड़क पर आ गईं। इससे आसपास के दुकानदारों एवं यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षतिग्रस्त खम्भा बिजली की तारों के सहारे रुका हुआ था। गनीमत रही कि खम्भा नीचे नहीं गिरा। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार-पांच दिन पहले कोई अज्ञात वाहन चालक द्वारा उक्त खम्भे में टक्कर मार दी, जिससे खम्भा नीचे से टूट गया। क्षतिग्रस्त खम्भा बिजली की तारों के सहारे ही अटका हुआ था।

No comments