खेत मजदूरी के रुपए एडवांस लिए, काम छोड़ा
श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 54 एलएनपी में स्थित खेत में रखे मजदूर ने मजदूरी के रुपए एडवांस ले लिये और काम बीच में छोड़ दिया। पुलिस ने खेत मालिक की रिपोर्ट पर मामा-भांजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार खेत मालिक अनिल धारनियां ने रिपोर्ट दी कि मैंने अपने खेत में मजदूरी के लिए अशोक नायक निवासी 9 क्यू को रखा हुआ था। एक साल की मजूदरी के रुपए सवा लाख तय हुए थे। समय-समय पर अशोक को ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करता रहता था। पांच हजार रुपए नगद भी दिए थे। अशोक का मामा राजूराम नायक 2 पीएम डबर पास के खेत में मजदूरी करता था।

No comments