निजी शिक्षण संस्थान संघ को मिला नया नेतृत्व
गोलूवाला मे निजी शिक्षण संस्थान संघ की बैठक में संत कबीर स्कूल के निदेशक अनिल धारणियां को सर्वसम्मति से संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई। बैठक में निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में जिला संगठन मंत्री राजेश मिड्ढा, जिला उपाध्यक्ष मदन गोपाल शर्मा, पीलीबंगा तहसील अध्यक्ष भागीरथ सैन एवं दीपक कश्यप उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रभुदयाल धतरवाल के लंबे कार्यकाल और निजी शिक्षण संस्थानों के हितों के लिए किए गए संघर्ष एवं योगदान की सभी सदस्यों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

No comments