Breaking News

आशा सहयोगिनों ने सीएमएचओ दफ्तर के समक्ष किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर मे आशा वर्कर का मासिक मानदेय और पोलिया ड्यूटी का बकाया भुगतान दिलाने को लेकर शुक्रवार को राजस्थान आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य संघ ने सीएमएचओ को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम का पांच सूत्री मांग पत्र दिया।  इस दौरान आशा वर्करों ने सीएमएचओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर उनकी मांग पूरी करवाने की मांग की। 
सीएमएचओ को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि आशा वर्करों को पिछले कुछ समय से उनका मासिक मानदेय समय पर नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments