Breaking News

दिल्ली में जमीन और मकान का भी होगा आधार जैसा आइडेंटिटी कार्ड


देश में जैसे आम आदमी के लिए आधार कार्ड बना है, जिसमें आधार कार्ड नंबर और क्यूआर कोड से शख्स की पूरी जानकारी मिलती है. इसी तर्ज पर अब राजधानी दिल्ली में भी मकान, फ्लैट और जमीनों के लिए पहचान पत्र बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए 'डूपिक कार्डÓ बनाए जाएंगे. 
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कार्ड में भी आधार कार्ड की तरह नंबर और क्यूआर कोड होगा, जिससे उस मकान और जमीन की पूरी जानकारी मिलेगी. इस जानकारी का इस्तेमाल राजस्व विभाग तो करेगी ही साथ ही डीडीए, नगर निगम, बिजली कंपनी, जल बोर्ड, बैंक और कोर्ट भी जानकारी हासिल कर सकेगी.

No comments