स्कूल में टीचर्स की कमी पर प्रदर्शन, ताला लगाया
अलवर के बानसूर के किशोरपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने टीचर्स की कमी के विरोध में स्कूल के मेन गेट पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जून 2022 में स्कूल का उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नयन हुआ था। 4 साल बीतने के बाद भी स्कूल में केवल पांच थर्ड ग्रेड टीचर ही कार्यरत हैं। इसी सीमित स्टाफ के भरोसे स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जिससे छात्रों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए स्कूल में जल्द पर्याप्त टीचर्स की नियुक्ति की मांग की है।

No comments