75 सड़कें बंद, कई वाहन क्षतिग्रस्त.. हिमाचल में आफत की बारिश, बिजली और पानी की सप्लाई ठप
हिमाचल राज्य के कई हिस्सों और शिमला शहर में फिर से बारिश हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गुरुवार देर शाम तक बारिश की वजह से 75 सड़कें बंद हो गईं। बिजली वितरण के 29 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए और पानी की सप्लाई की पांच योजनाएं बाधित हुईं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज शुक्रवार को शिमला और सिरमौर में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि सोलन में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

No comments