लोक देवता हड़बूजी की जन्मस्थली पहुंचे पर्यटन विभाग के अधिकारी
नागौर जिले की ग्राम पंचायत भूंडेल स्थित लोकदेवता वीर हड़बूजी महाराज की जन्मस्थली का पर्यटन विभाग अजमेर की टीम ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर श्रद्धालुओं के लिए यात्री सुविधाओं के विकास की संभावनाएं देखीं।
उप निदेशक पर्यटन योगेश कुमार खत्री, आर्किटेक्ट विमल सिंघारिया और सिविल इंजीनियर अमन सचदेवा ने निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने विश्राम स्थल, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सुझाव भी लिए।

No comments