Breaking News

जलोर शादी का झांसा देकर 3 लाख की ठगी:लिव-इन एग्रीमेंट बनाकर फरार हुई युवती


जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के कंवला गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक से 3 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिचौलियों ने युवक से रुपए लेकर उदयपुर की एक युवती के साथ लिव-इन का दस्तावेज बनवाया। तीन दिन बाद युवती रात में घर से चली गई।
पीडि़त का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। इससे परेशान होकर उसने जालोर एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

No comments