Breaking News

तीसरे दिन भी नहीं उठा कचरा,बाजारों में कचरे के ढेर


अजमेर नगर निगम के स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारियों और ऑटो टिपर ड्राइवर्स की हड़ताल आज शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के तीसरे दिन भी शहर में कचरा नहीं उठने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के ढेर लग गए। 
इस बीच सफाई कर्मचारियों ने व्यापारियों को गुलाब का फूल भेंट कर अपने आंदोलन के समर्थन की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

No comments