'अंदाज़े पर नहीं, सालों की टेस्टिंग के बाद लागू हुआ ई20 इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम': पेट्रोलियम मंत्रालय
पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज शुक्रवार को कहा कि भारत का इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम मौजूदा सरकार के समय शुरू नहीं हुआ था, बल्कि इस पहल का एक लंबा संस्थागत इतिहास और कई अहम पड़ाव रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि ई10 से ई20 इथेनॉल ब्लेंडिंग में बदलाव किसी अंदाज़े पर नहीं, बल्कि कई सालों की टेस्टिंग, मैन्युफैक्चरर्स के साथ बातचीत और फील्ड के अनुभव पर आधारित था। मंत्रालय ने एक विस्तृत बयान में कहा, 2001 में एक पायलट इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम शुरू किया गया था, 2004 में इसकी औपचारिक घोषणा की गई थी और 2006 तक कई राज्यों में ई5 लागू कर दिया गया था।

No comments