सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा कल से 18 जुलाई तक:27 जिलों में बनाए सेंटर
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम कल से शुरू होगा। ये भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। इस परीक्षा में 12 लाख 30 हजार से अधिक कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं।
27 जिलों में सेंटर बनाए गए है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए है। एग्जाम को चार वर्गों में बांटा गया है और 18 जुलाई 2026 तक चलेंगे। एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी को एग्जाम शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही सेंटर पर पहुंच जाएं, वरना एग्जाम देने से वंचित रह सकते हैं।

No comments