Breaking News

सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, सोना-चांदी दोनों की कीमतों में उछाल


सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत में 5,000 रुपएका उछाल आया। तेजी का कारण कारोबारियों के नीचे मूल्य पर लिवाली और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी रुख के बाद कीमती धातुओं की मांग में आई तेजी थी। 
कारोबारियों का कहना है कि यह सुधार डॉलर सूचकांक के लगातार तीसरे सत्र में कमजोर होने की वजह से आया, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ी। साथ ही, इस हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने कम कीमतों का फायदा उठाते हुए लिवाली की। 

No comments