Breaking News

ब्रिटेन में भीषण गर्मी का कहर: अस्पतालों में डॉक्टरों को आ रहे चक्कर


ब्रिटेन में भीषण गर्मी के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के अस्पतालों के हालात बहुत खराब हो गए हैं, आलम यह है कि सर्जनों को मजबूरन ऑपरेशन बीच में ही रोकने या टालने पड़ रहे हैं।
दरअसल, अस्पतालों की पुरानी इमारतों में अत्यधिक तापमान और उमस के कारण डॉक्टर और नर्स डिहाइड्रेशन और बेहोशी का शिकार हो जा रहे हैं, उन्हें चक्कर आने लग रहे हैं। सर्जरी के दौरान किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए डॉक्टरों को बीच बीच-बीच में अपने स्क्रब हटाकर शरीर को ठंडा करने और पानी पीने के लिए जाना पड़ रहा है।

No comments