Breaking News

राजस्थान का खजूर पहुंचा बांग्लादेश


राजस्थान का खजूर अब केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहा है. प्रदेश में विकसित और अनुसंधान के आधार पर तैयार की जा रही खजूर की उन्नत किस्मों की मांग लगातार बढ़ रही है. हाल ही में राजस्थान के स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के खजूर अनुसंधान केंद्र से खजूर की दो प्रमुख किस्में हालावी और खूंजी बांग्लादेश भेजी गई हैं. इससे यह साबित होता है कि राजस्थान में तैयार होने वाला खजूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी गुणवत्ता के कारण पसंद किया जा रहा है. 

No comments