Breaking News

जलभराव से मिलेगी मुक्ति, आईआईटी खडग़पुर की टीम पहुंची अलवर


अलवर शहर को हर बारिश में होने वाले जलभराव से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहरी विकास न्यास ने शहर के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी आईआईटी खडग़पुर को सौंपी है। संस्थान के इंजीनियरों की टीम अलवर पहुंच चुकी है और सर्वे कार्य शुरू करने की तैयारी में जुट गई है।
टीम करीब 120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का अध्ययन करेगी, जिसमें शहर का अधिकांश हिस्सा और अग्यारा क्षेत्र तक का इलाका शामिल रहेगा। सर्वे के लिए ड्रोन मैपिंग की जाएगी। 

No comments