Breaking News

धौलपुर में निचले इलाकों में भरा पानी, ड्रेनेज व्यवस्था की खुली पोल,


धौलपुर शहर में आज मंगलवार सुबह करीब 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे निचले इलाकों में, सड़कों पर पानी भर गया। साथ ही शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की भी पोल खुल गई।  कई स्थानों पर जलभराव के चलते यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे लोगों को सावधानी से गुजरना पड़ा।
बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसानों ने इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक बताया। उनका कहना है कि समय पर हुई यह वर्षा फसलों की अच्छी बढ़वार में सहायक होगी।

No comments