Breaking News

टी20 वल्र्ड कप में बड़े बदलाव की तैयारी, 24 टीमों के साथ खेला जाएगा टूर्नामेंट


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 वल्र्ड कप को और बड़ा और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मौजूदा 20 टीमों वाले फॉर्मेट को बढ़ाकर 24 टीमों का किया जा सकता है। यह बदलाव 2032 टी20 वल्र्ड कप से लागू होने की संभावना है, हालांकि इसे 2030 संस्करण से ही लागू किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। आईसीसी का दीर्घकालिक लक्ष्य भविष्य में इस टूर्नामेंट में 32 टीमों को शामिल करना है।
रपोट्र्स के अनुसार, 2032 संस्करण में 24 टीमों का फॉर्मेट लागू किया जा सकता है। अगर तैयारियां समय पर पूरी हो गईं तो 2030 टी20 वल्र्ड कप से ही यह बदलाव देखने को मिल सकता है।

No comments