Breaking News

कार दिलाने का झांसा, होटल में ठहराया, अढ़ाई लाख चोरी


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित होटल में रूकवा कर एक व्यक्ति के अढ़ाई लाख रुपए चोरी कर लिये गये। आरोपियों ने इस व्यक्ति को चंडीगढ़ से यहां अच्छी कंडीशन की कार सही दाम पर दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हिसार जिले के गांव बालसमंद में रहने वाले अमित जाट ने रिपोर्ट दी कि वह चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता है। करीब चार माह पूर्व मेरी व मेरे दोस्त हरप्रीत से विनोद उर्फ जॉर्डन की जान पहचान हुई। विनोद खुद को अनूपगढ़ का निवासी बताता था। विनोद से फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि उसके पास अच्छी कंडीशन की कार है। जायज रेट में दिलवा दूंगा। 

No comments