Breaking News

20 अगस्त के आसपास लग सकती है चुनाव आचार संहिता


पंचायतराज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हंै। माना जा रहा है कि 20 अगस्त के आसपास कभी भी चुनाव आचार संहिता लग सकती है। प्रदेश में ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का सर्वे 23 जुलाई को पूरा हो चुका है। आयोग 5 अगस्त के आसपास सरकार को रिपोर्ट सौंप सकता है। ऐसे में 10 दिन में सीटों के आरक्षण की लॉटरी का प्रोसेस और आरक्षित  सीटों का निर्धारण होगा। 
अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह रिपोर्ट 16-17 अगस्त तक  राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष पहुंच जाएगी और आयोग चुनावी शेड्यूल जारी कर देगा। निर्वाचन आयोग सबसे  पहले निकाय चुनाव का शेड्यूल  जारी करेगा। इसके 40 दिन में चुनाव कराए जाएंगे। सितंबर के प्रथम सप्ताह से  निकायों की वोटिंग शुरू हो जाएगी।  

No comments