Breaking News

दौसा में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला:आरपीएफ जवानों ने बचाने के लिए खींचा


दौसा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह बरेली-न्यू भुज एक्सप्रेस के ठहराव के समय चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरी। घटना देखते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तुरंत महिला को खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद जवानों ने सावधानी से महिला को ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। वहीं घटना के कारण ट्रेन स्टेशन पर करीब 25 तक रुकी रही।
जानकारी के अनुसार, यूपी के रामपुर निवासी गायत्री देवी अपने 40-50 सहयात्रियों के साथ बरेली-न्यू भुज एक्सप्रेस के एस-4 कोच से जयपुर जा रही थीं। स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी भरने के लिए नीचे उतरीं। 

No comments