Breaking News

जयपुर जेल से छुटा बदमाश,6 महीने में 25 चोरी की


जयपुर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को चित्रकूट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों और अन्य सामान को गंदे नाले के पास बनाए गए बाड़े में छिपाकर रखता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 6 ऑटोरिक्शा, 4 बाइक, 3 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और 8 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहरभर में 25 से अधिक चोरी की वारदात करना कबूल किया है।
डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिजवान हुसैन उर्फ असरार के रूप में हुई है। आरोपी करीब 6 महीने पहले ही जयपुर जेल से बाहर आया था।

No comments