Breaking News

राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी: डोटासरा पहुंचे दिल्ली


राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही नए संगठन का ऐलान होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली दौरे पर हैं। बुधवार को वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ अंतिम दौर की बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल का दूसरा बड़ा सांगठनिक फेरबदल है। बीते दिनों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर मौजूदा पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई है। 

No comments