केंद्रीय हज कमेटी ने बढ़ाई डेट, अब 24 जुलाई तक यात्री कर सकेंगे आवेदन
केंद्रीय हज कमेटी ने हज आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई कर दी है। अब तक उत्तर प्रदेश से 19,280 नागरिकों ने हज के लिए आवेदन किया है। अंतिम तिथि तक प्रदेश से आवेदन की संख्या 25 हजार से 30 हजार के बीच पहुंचने का अनुमान है।
हज राज्य मंत्री ने दानिश अंसारी का कहना है कि पिछले वर्ष हज यात्रियों की बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और त्वरित सहायता उपलब्ध कराई गई थी। जिसके चलते इस वर्ष रिकॉर्ड आवेदन आ रहे हैं।

No comments