Breaking News

दिल्ली में बिल्डिंग में भीषण आग, दो सिलेंडर फटे, बचाए गए 8 लोग


दिल्ली के फतेह नगर स्थित जेल रोड पर रणबीर बेकरी के पास आज मंगलवार तड़के एक मकान की पार्किंग में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 3:48 बजे सूचना मिली, जिसके बाद आनन-फानन में कुल नौ दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग में दो कारें, दो स्कूटी और ग्राउंड प्लस तीन मंजिला मकान का लगभग 200 वर्ग गज क्षेत्र प्रभावित हुआ।
घटना के दौरान दो एलपीजी सिलेंडर भी फट गए। दमकल कर्मियों ने अभियान चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

No comments