Breaking News

नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है बीसीसीआई


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब द्वारा प्रस्तावित नियमों को अपने घरेलू क्रिकेट में लागू करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ये नियम अपने घरेलू क्रिकेट में लागू करेगा। लंदन स्थित एमसीसी ने क्रिकेट में बदलाव को लेकर कई नियम सुझाए थे जो बीसीसीआई लागू करने जा रहा है और उसने इनकी प्रतियां सभी राज्य संघों को भेज दी हैं ताकि आने वाला घरेलू सीजन बिना किसी कन्फ्यूजन के आयोजित किया जा सके। इन बदलावों में एक निमय टेस्ट क्रिकेट में आखिरी ओवर को लेकर है। नए नियम के मुताबिक अगर दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिर भी जाता है तो ओवर पूरा किया जाएगा। 

No comments