Breaking News

सोसायटी चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर हमला


श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में सोसायटी के चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक पर हथियारों से हमला कर दिया गया। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव सतजंडा निवासी 29 वर्षीय दिनेश बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि हमारे गांव सतजंडा में गत दिवस सोसायटी के चुनाव की प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद पवन कड़वासरा निवासी 35 एनपी व इसके साथियों ने मेरे ताऊ के बेटे प्रमोद को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पुलिस थाना में की गई थी। गांव में चुनाव प्रक्रिया  पूर्ण होने के बाद पवन कड़वासरा, नीरज मंडा व अन्य लोगों द्वारा गांव के वाट्सएप्प गु्रप में मेरे व मेरे परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा व जाने से मारने की धमकी देने लगे। 

No comments