Breaking News

पावन धाम मंदिर में 30 जुलाई से शुरू होगा सावन महोत्सव


श्रीगंगानगर के महावीर कॉलोनी स्थित पावन धाम मंदिर में रविवार को 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले सावन महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रमों के कार्ड का विमोचन किया गया।
मंदिर अध्यक्ष अशोक परूथी ने बताया कि सावन माह में प्रतिदिन सुबह रुद्राभिषेक तथा शाम को पंडित विनोद शास्त्री के सान्निध्य में शिव महापुराण मूलपाठ होगा। प्रत्येक सोमवार को विशेष महारुद्राभिषेक एवं श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

No comments