अग्रवाल संगठन के स्नेह मिलन में सामाजिक एकजुटता पर मंथन
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का स्नेह मिलन समारोह जस्सा सिंह मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित हुआ।
समारोह में समाज के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान तथा विभिन्न सेवा प्रकल्पों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शीघ्र मेहंदी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की। नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गोयल ने जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाने की बात कही।

No comments