गणित शिक्षक के तबादले के विरोध में भारतमाला मार्ग पर प्रदर्शन
श्रीकरणपुर के गांव 56 एफ स्थित राजकीय विद्यालय के गणित शिक्षक रविंद्र कुमार के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारतमाला मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक के स्थानांतरण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर पिछले करीब दस दिनों से ग्रामीण और विद्यार्थी धरने पर बैठे हैं।

No comments