Breaking News

मेरी सुरक्षा में बीमार पुलिसकर्मी क्यों, हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान सरकार और नागौर पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा में लगातार बीमार और अस्वस्थ पुलिसकर्मियों को तैनात किए जाने पर गहरी चिंता और खेद व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगाए गए पुलिस जवान को तत्काल प्रभाव से वापस रिजर्व पुलिस लाइन, नागौर भेजने का ऐलान कर दिया है।

No comments