Breaking News

मानसून रूठा तो पुरुषों के वेश में निकलीं महिलाएं


रूठे बादलों को मनाने के लिए देशभर में अलग-अलग तरीके से प्रार्थना भी की जा रही है. ऐसी ही एक तस्वीर राजस्थान के डूंगरपुर जिले से सामने आई है. यहां चीखली के कुआं गांव की गलियां लाठियों की आवाज गूंज रही थीं. सफेद धोती-कुर्ता, सिर पर सफा और हाथ में डंडा-हंसिया लिए कई महिलाएं कतार में चल रही थीं और दूर से देखने पर यह पुरुषों की भीड़ लग रही थी. महिलाओं के ऐसा करने के पीछे स्थानीय क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा है.  
दक्षिण राजस्थान के वागड़ अंचल में बारिश की कामना के लिए सदियों पुरानी परंपरा 'धाड़Ó निभाई जाती है. मान्यता है कि जब बारिश नहीं होती, तो महिलाएं पुरुषों का वेश धारण कर देवी मंदिर तक 'धाड़Ó निकालती हैं. इससे इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है.

No comments