Breaking News

एक होटल की मरम्मत जारी, दो में अभी भी मलबा बिखरा


श्रीगंगानगर शहर के जिन तीन होटलों में नाबालिगा का यौन शोषण हुआ, उनमें से एक होटल की मरम्मत का काम जारी है। दो अन्य क्षतिग्रस्त होटलों में मलबा अभी तक बिखरा हुआ है। नगर परिषद की टीम शहर के होटलों का सर्वे कर चुकी है। खामियां मिलने के बावजूद अभी तक एक भी होटल सीज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार मोटर मार्केट स्थित होटल सफायर इन की मरम्मत हो रही है। मिस्त्री-मजदूर होटल की दुर्दशा सुधारने लगे हैं। इस होटल का मालिक विदेश में होना बताया जाता है। होटल को ठेके पर लेने वाले फरार चल रहे हैं।

No comments