गोदाम से लाखों के टायर चोरी करने का मामला, प्रकरण में एक और गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गुप्ता इंटरप्राइजेज के गोदामों से करीब 8८ लाख के टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी हवलदार लायक सिंह ने बताया कि इस मामले में पूर्व में रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ के बाद पीलीबंगा तहसील के गांव अमरपुरा ढाणी 19 पीबीएम निवासी लखविन्द्र ङ्क्षसह उर्फ लक्खा सिंह पुत्र सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लखविन्द्र सिंह पिकअप जीप चलाता है। वह पीलीबंगा से बठिंडा पंजाब एरिया में सब्जी लेकर जाता है। लखविन्द्र सिंह ने फर्म के कर्मचारियों से करीब तीन जोड़ी टायर लिए थे।
No comments