रोटरी क्लब मारवाड़ के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
श्रीगंगानगर में रोटरी क्लब मारवाड़ के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय लेमन ट्री होटल में आयोजित हुआ।
डिस्ट्रिक्ट 3090 के गवर्नर सीए अमित सिंगला ने क्लब के अध्यक्ष डॉ. राकेश बंसल एवं रोटरी क्लब क्लासिक के अध्यक्ष डॉ. प्रखर बंसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक ही मंच से पिता-पुत्र के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण समारोह का आकर्षण रही।
अपने संबोधन में डॉ. राकेश बंसल ने वृक्षारोपण, जरूरतमंद बस्ती में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहयोग तथा शहर में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए प्रयास करने की घोषणा की। समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक गर्ग, डॉ. राजेंद्र जैन एवं रोहित मित्तल को क्लब की सदस्यता दिलाई गई।

No comments