Breaking News

संघर्ष समिति ने 22 को कचरा नहीं डालने देेने की चेतावनी दी


श्रीगंगानगर चक 6 जंड ए के कचरा प्लांट को नरसिंहपुरा बारानी में शिफ्ट करने की मांग को लेकर हड्डारोड़ी कचरा उठाओ संघर्ष समिति का शिष्टमण्डल सोमवार को नगर परिषद प्रशासन आयुक्त से मिला। 
इस दौरान हड्डारोड़ी कचरा उठाओ संघर्ष समिति ने आयुक्त से परिषद द्वारा 6 जेड ए में संचालित ठोस कचरा अपशिष्ट संयंत्र को नरसिंहपुरा बारानी में स्थापित करने की मांग की। शिष्टमण्डल ने चेतावनी दी कि चक 6 जैड से कचरा प्लांट को नरसिंहपुरा बारानी में शिफ्ट नहीं किया गया तो 22 जुलाई को 6 जेड ए के कचरा प्लांट पर कचरे से भरे ऑटो टिपर और ट्रेक्टर-ट्रालियों को खाली नहीं होने दिया जाएगा।

No comments