Breaking News

होटल संचालकों को अग्निशमन विभाग ने दिए नोटिस


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के तीन होटलों में गत दिनों एक तेरह वर्षीय बालिका से हुई दरिन्दगी प्रकरण के पश्चात नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित होटलों की जांच की जा रही है। वहीं अग्निशमन विभाग द्वारा होटल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।  
सहायक अग्निशमन अधिकारी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा सभी बड़े होटल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं तथा होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है नोटिस का जवाब नहीं देने वाले होटल संचालकों के नगर परिषद खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभी तक 40 होटल संचालकों के पास फायर एनओसी है। 

No comments