कार सवार युवक नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित गिरफ्तार
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस ने श्रीपति कन्या कॉलेज के निकट से कार सवार एक युवक को नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई राजेन्द्र कुमार ने गश्त के दौरान अर्टिका कार में सवार 33 वर्षीय सुल्तान सिंह पुत्र भूराराम बाजीगर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 590 नशीली गोलियां व 400 नशीले कैप्सूल बरामद किये। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से बरामद कार व मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया।

No comments