डीएलसी दरें बढऩे की आहट, श्रीगंगानगर में रजिस्ट्री कराने वालों की बढ़ी भीड़
श्रीगंगानगर जिले में प्रॉपर्टी की डीएलसी दरों में संभावित बढ़ोतरी की आहट के साथ ही उप-पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। जो लोग अब तक जमीन और मकान के सौदे होने के बावजूद रजिस्ट्री टाल रहे थे, वे अब नई दरें लागू होने से पहले पुराने डीएलसी रेट पर दस्तावेज पंजीकृत कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसका असर उप-पंजीयक कार्यालय और दस्तावेज लेखकोके यहां बढ़ती भीड़ के रूप में दिखाई देने लगा है।
लोगों का मानना है कि स्वीकृति मिलते ही नई डीएलसी दरें लागू हो जाएंगी, इसलिए वे उससे पहले ही रजिस्ट्री कराने में जुट गए हैं।
No comments