Breaking News

स्कूल में रखा कुर्कशुदा सामान चोरी


हनुमानगढ़ टाउन कस्बे के नेहरू मैमोरियल चिल्ड्रन विद्यालय में रखा कुर्कशुदा सामान चोरी हो गया। न्यायालय का नाजिर, कर्मचारियो के साथ स्कूल परिसर में कुर्कशुदा सामान की निलामी करवाने पहुंचे, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने इस मामले में बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर नम्बर 3 निवासी 71 वर्षीय किरण सेतिया पत्नी मोहनलाल सेतिया ने रिपोर्ट दी कि न्यायालय के आदेश पर स्कूल की  प्रबन्ध समिति का सामान मार्च 2025 में कुर्क किया गया था। न्यायालय के आदेश पर विगत 8 जुलाई को कुर्क सामान की निलामी होनी थी। न्यायालय नाजिर, न्यायालय कर्मचारियों व बोली दाताओं के साथ स्कूल में पहुंचे, तो वहां न्यायालय का चस्पा आदेश नहीं था। 

No comments