Breaking News

15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, 3 अगस्त से शुरू होगा परेड अभ्यास


श्रीगंगानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समारोह की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने बताया कि 15 अगस्त का मुख्य जिला स्तरीय समारोह प्रात: 9:05 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे, जिसके बाद परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट, राज्यपाल के संदेश का वाचन और व्यायाम प्रदर्शन होगा। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा।

No comments