तीन दिन में तीन गुरुद्वारों के गुल्लक से हजारों रुपए की नगदी चोरी
श्रीगंगानगर जिले के के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित तीन अलग-अलग गुरूद्वारा में तीन दिन में गुल्लक से हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने गुरूद्वारों के ग्रंथियों की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे दर्ज किये हैं।
पुलिस के अनुसार चक 19 ए गुरूद्वारा के ग्रंथी हरी सिंह ने रिपोर्ट दी कि गुरप्रीत सिंह पुत्र जसकरण सिंह निवासी चक 87 जीबी ने विगत 14 जुलाई को गुरूद्वारा के गुल्लक से 6 हजार 520 रुपए की नगदी चोरी कर ली।

No comments