Breaking News

अब लॉरेंस गैंग के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट वायरल


श्रीगंगानगर शहर के विभिन्न होटलों में 13 वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक और साहित्यिक संगठनों में लगातार आक्रोश बना हुआ है। विभिन्न संगठनों ने मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच अब इस प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी चर्चा में आ गया है।
सोशल मीडिया पर आरजू बिश्नोई के नाम से एक कथित पोस्ट और वॉयस मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें इस मामले का उल्लेख करते हुए श्रीगंगानगर प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की गई है। साथ ही कुछ नेताओं पर आरोपियों का बचाव करने का आरोप लगाते हुए उन्हें गंभीर चेतावनी दी गई है।

No comments