Breaking News

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव


राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। आज मंगलवार सुबह से सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। सीकर में करीब 6 घंटों में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा है। शहर के अधिकतर हिस्सों में दो-चार फीट तक पानी भर गया है। 
आज 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। बुधवार को जयपुर-भरतपुर संभाग में भारी बारिश की भी आशंका है।  राजधानी में बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई है।

No comments