Breaking News

पांचना बांध विवाद में किसानों से संयम रखने की अपीलÓ:कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी


पांचना बांध विवाद को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सभी किसानों से शांति, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वातावरण को तनावपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। 
किरोड़ी ने कहा- सभी किसान भाई किसी भी प्रकार की हिंसा, उग्र प्रदर्शन अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। डॉ. मीणा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक एवं भड़काऊ टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह करते हुए कहा कि अफवाहों और अनर्गल टिप्पणियों से बचें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

No comments