माउंट आबू की वादियों में छाया कोहरा:पर्यटक कर रहे एन्जॉय.
माउंट आबू, जिसे राजस्थान का कश्मीर माना जाता है, इन दिनों पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां का मौसम सैलानियों को खूब लुभा रहा है।
पर्वतीय वादियों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण सुबह 8:15 बजे के बाद भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हालांकि मानसून की पूरी बारिश का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना है, लेकिन अब तक यहां 201 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।

No comments