Breaking News

मोदी बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया का साथ बढऩा जरूरी:इससे दोनों को फायदा


पीएम मोदी ने आज गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने भविष्य की मजबूत साझेदारी की नींव रखी है।
पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का भरोसेमंद पार्टनर के रूप में साथ आगे बढऩा जरूरी है। साथ मिलकर काम करने से दोनों देशों को नए बाजारों तक पहुंच का फायदा मिला है। कार्यक्रम के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मोदी के साथ सेल्फी ली।

No comments